Muhavare Class 10 MCQ मुहावरे कक्षा 10

1. निम्नलिखित में से किस मुहावरे का अर्थ ‘दंग रह जाना है?
a. मुँह की खाना
b. काठ मार जाना
c. दाँतों तले उंगली दबाना
d. हाथ धो बैठना
2. ‘ओखली में सिर देना’ मुहावरे का आशय है-
a. जोखिम मोल लेना।
b. डर जाना।
c. संकट में डालना।
d. बुराई में पड़ा जाना।
3. ‘उधार खाए बैठना।’ मुहावरे का उचित अर्थ होगा-
a. उल्टा काम करना।
b. सोच विचार करते रहना ।
c. गायब हो जाना
d. हठ करना
4. ‘खून खुश्क होना।’ मुहावरे का उचित अर्थ है-
a. भयभीत होना।
b. जोश आना।
c. गुस्सा पचा जाना।
d. दया न रह जाना।
5. ‘दिल के फफोले तोड़ना।’ मुहावरे का उचित अर्थ होगा-
a. मन में खीझकर रह जाना।
b. बहुत घमंड होना।
c. कुढ़कर जली कटी बातें करना।
d. करारा जवाब देना।
6. निम्नलिखित में से किस विकल्प में मुहावरा व उससे अर्थ संबंधी अशुद्धि है?
a. पत्ता काटना – बेइज्जत करना।
b. पगड़ी रखना- इज्जत बचाना।
c. पहाड़ से टक्कर लेना – बहुत भारी आदमी से मुकाबला करना।
d. बरस पड़ना- अति क्रुद्र होकर डाँटना।
7. ‘कानों में उँगली देना’ मुहावरे का उचित अर्थ है-
a. आरोप लगाना।
b. आश्रय पाकर अधिकार जमाना।
c. किसी बात को सुनने की चेष्टा न करना।
d. भलमनसाहत से काम न होना।
8. “राधा जहर का घूँट पी कर रह गई।” वाक्य में रेखांकित मुहावरे का उचित अर्थ है-
a. कड़वी दवा पीना ।
b. क्रोध को नियंत्रित करना।
c. अपमानित करना।
d. दुःख सहना।
9. ‘उधार खाए रहना’ मुहावरे का उचित अर्थ है-
a. अनिष्ट की कामना करना।
b. कुछ करने पर तुले रहना।
c. जीवन में लाभ व हानि दोनों के अनुभव प्राप्त करना ।
d. मूर्ख बनाकर अपना काम निकालना
10. ‘आँखों का पानी ढल जाना।’ मुहावरे का उचित अर्थ है-
a. लज्जारहित हो जाना।
b. सजग होना।
c. आँख में एक प्रकार की बीमारी होना।
d. किसी की सुंदरता देख आँखें जुड़ाना।
