paryayvachi shabd mcq class 10 पर्यायवाची शब्द Quiz

1. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘सागर’ का पर्यायवाची नहीं है?
(1) अंबुधि
(2) रत्नाकर
(3) वारीश
(4) निर्जर
2. किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं?
(1) धनुष, कोदंड, विशिख
(2) पत्थर, पाषाण, अश्म
(3) पर्वत, शैल, अद्रि
(4) खग, विहग, नभचर
3. निम्नलिखित में से ‘समुद्र’ का पर्यायवाची शब्द नहीं हैं-
(1) जलधि
(2) जलज
(3) पारावार
(4) वारिधि
4. किस विकल्प के सभी परस्पर पर्यायवाची नहीं है?
(1) गलत, अशुचि, लुप्त
(2) व्याल, उरग, पन्नग
(3) रजनी, यामिनी, निशि
(4) रश्मि, अंशु, मयूख
5. किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची हैं?
(1) अग्नि, वनि, अनिल
(2) पाषाण, अश्म, उत्पल
(3) व्योम, नभ, अंबर
(4) पयोधर, उरोज, सरोज
6. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘लक्ष्मी’ का पर्यायवाची नहीं है-
(1) इंदिरा
(2) कमला
(3) रमा
(4) इल
7. कौनसा शब्द ‘केश’ का पर्यायवाची नहीं है?
(1) कुंतल
(2) कच
(3) शिरोरुह
(4) सरोरुह
8. इनमें से कौनसा शब्द ‘धनुष’ का पर्यायवाची नहीं हैं?
(1) विशिख
(2) कोदण्ड
(3) चाप
(4) शरासन
9. ‘पार्थ, गुडाकेश, सव्यसाची, धनंजय’ सभी शब्द निम्नलिखित में से किसके लिए प्रयुक्त हुए हैं?
(1) युधिष्ठिर
(2) भीम
(3) अर्जुन
(4) सहदेव
10. निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द अर्जुन के पर्यायवाची हैं?
(1) धनंजय, गुडाकेश, गांडीवधर, सुरेश
(2) धनंजय, पार्थ, कौन्तेय, गुडाकेश
(3) धवल, अवनीश, पार्थ, धनुर्धर
(4) गुडाकेश, धर्मराज, निषंगी, वस्तु
