दिशा परीक्षण direction test reasoning questions

1. प्रणव 10 किमी. उत्तर में गया। फिर वह पश्चिम में मुड़कर 10 किमी. चला। फिर वह दक्षिण में मुड़कर 5 किमी. चला। अंत में वह पूर्व में मुड़ा और 10 किमी. चला। वह अपने आरंभिक स्थल से किस दिशा में है?
a. दक्षिण
b. उत्तर
c. पश्चिम
d. पूर्व
2. 200 मीटर चलने के बाद मैं दाएं मुड़ा और 100 मीटर की दूरी तय की, तब बाएं मुड़ा और 300 मीटर की दूरी तय की। अंत में, मेरा मुख उत्तर की ओर है। मैंने किस दिशा से अपनी यात्रा शुरु की ?
a. पूर्व
b. दक्षिण
c. उत्तर
d. पश्चिम
3. रघु ने 2 किमी. दक्षिण दिशा में दौड़ लगाई तब वह दाएं मुड़कर 5 किमी. चला। वह फिर से दाएं मुड़कर चला और 8 किमी. दौड़ लगाई। अंत में वह किस दिशा में चलता दिखाई दिया ?
a. पश्चिम
b. पूर्व
c. उत्तर
d. दक्षिण
4. शारदा ने दक्षिण दिशा में चलना शुरु किया। 15 मीटर चलने के बाद वह दो बार अपने बाएं घूमी और दोनों बाद 15-15 मीटर चली। अब वह अपने प्रस्थान स्थल से कितनी दूर और किस दिशा में है ?
a. 30 मीटर पूर्व
b. 20 मीटर पश्चिम
c. 15 मीटर पूर्व
d. 15 मीटर दक्षिण
5. एक मनुष्य पूर्व की ओर चलना प्रारंभ करता है। 75 मीटर चलने के पश्चात् वह अपनी बाई ओर मुड़कर सीधे 25 मीटर चलता है। वह फिर बाई ओर मुड़ता है और सीधे 40 मीटर की दूरी तय करता है, फिर बाई ओर मुड़कर 25 मीटर की दूरी तय करता है। वह प्रारंभिक स्थान से कितनी दूर है ?
a. 115 मीटर
b. 35 मीटर
c. 50 मीटर
d. 140 मीटर
6. मीना उत्तर की ओर जा रही है। वह तीन बार दाई ओर मुड़ती है और फिर बाई ओर मुड जाती है। अब वह किस दिशा की ओर जा रही है?
a. उत्तर
b. पश्चिम
c. पूरब
d. दक्षिण
7. सोनिया अपने घर से चली और 4 किमी. पूर्व की ओर गई। तब वह बाएं घूमी और 6 किमी. चली फिर वह दाएं घूमी और 4 किमी. चली। वह प्रस्थान स्थल से कितनी दूरी पर है ?
a. 5 किमी.
b. 10 किमी.
c. 14 किमी.
d. 8 किमी
8. एक व्यक्ति सूर्यास्त के समय सूर्य की ओर मुख करके खड़ा है। तदनुसार, उसकी छाया कहां पड़ेगी ?
a. उसके बाएं
b. उसके दाएं
c. उसके सामने
d. उसके पीछे
9. प्रतिदिन प्रातः गोल गुंबज की परछाई बारा कमान के ऊपर पड़ती है और सायं को बारा कमान की परछाई ठीक गोल गुंबज पर पड़ती है। तो गोल गुंबज बारा कमान से किस दिशा में है?
a. पूर्व दिशा में
b. पश्चिम दिशा में
c. उत्तर दिशा में
d. दक्षिण दिशा में
10. एक व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर चलना आरंभ करता है। निम्नलिखित में से कौन-सी दिशा क्रम से वह पूर्व की ओर जाएगा ?
a. दाएं, बाएं, बाएं
b. दाएं, दाएं, बाएं
c. बाएं, दाएं, बाएं
d. बाएं, दाएं, दाएं
