चाल समय दूरी के सवाल time and distance questions in hindi

1. यदि एक कार 60 किमी/घंटा की चाल से चलती है और एक निश्चित दूरी तय करने में 180 मिनट का समय लेती है, तो समान दूरी को 40 किमी की चाल से तय करने में उसे कितना समय लगेगा?
a. 3 hr
b. 4 hr 30 min
c. 3 hr 45 min
d. 3 hr 15 min
2. एक व्यक्ति 12 किमी/घंटा की चाल से कुछ दूरी तय करता है और 8 किमी/घंटा की चाल से वापस आता है। यदि उसके द्वारा लिया गया कुल समय 3 घंटे और 45 मिनट है, तो तय की गई कुल दूरी (किमी में) ज्ञात करें।
a. 32
b. 42
c. 36
d. 24
3. राम अपने घर से कार्यालय 8 किमी/घंटा की चाल से जाता है और 2 किमी/घंटा की चाल से वापस आता है। यदि उसे जाने और वापस आने में चार घंटे लगते हैं, तो घर और कार्यालय के बीच की दूरी ज्ञात करें।
a. 6.4 km
b. 5.3 km
c. 7.4 km
d. 6.3 km
4. एक व्यक्ति 3 किमी/घंटा की चाल से चलने पर अपने गंतव्य पर 30 मिनट देरी से पहुंचता है, और यदि उसकी चाल 4 किमी/घंटा हो जाती है, तो वह समय से 30 मिनट पहले पहुंच जाता है। उसके आरंभिक बिंदु से उसके गंतव्य की दूरी ज्ञात कीजिए।
a. 13 km
b. 14 km
c. 12 km
d. 11 km
5. यदि रमन अपनी बाइक 24 किमी/घंटा की चाल से चलाता है, तो वह अपने कार्यालय में 5 मिनट की देरी से पहुंचता है। यदि वह 30 किमी/घंटा की चाल से बाइक चलाता है। तो अपने कार्यालय 4 मिनट पहले पहुंच जाता है। वह 27 किमी/घंटा की चाल से अपने कार्यालय तक पहुँचने में कितना समय (मिनटों में) लेगा?
a. 40
b. 50
c. 55
d. 45
6. एक दूक पहले घंटे में 75 किमी और दूसरे घंटे में 33 किमी की यात्रा करता है। ट्रक की औसत चाल ज्ञात कीजिए (किमी/घंटे में)।
a. 54
b. 42
c. 108
d. 60
7. एक बस अपनी यात्रा के पहले 50 किमी की दूरी को 40 मिनट में तय करती है और शेष 75 किमी की दूरी को 40 मिनट में तय करती है। बस की औसत चाल (किमी/घंटा में) क्या है?
a. 95.25
b. 93.75
c. 101.25
d. 105.75
8. एक व्यक्ति अपने घर से प्रदर्शनी मैदान तक एक ऑटो से 30 किमी/घंटे की गति से कुछ दूरी तय करता है और 50 किमी/घंटे की गति से कैब से लौटता है। उसकी औसत गति (किमी/घंटे में) क्या है?
a. 38
b. 28
c. 40
d. 37.5
9. ठहराव को छोड़कर बस की गति 66 किमी/घंटा है और इसमें ठहराव के साथ बस की गति 55 किमी/घंटा है, तो ठहराव पर, बस कितने मिनट रुकती है?
a. 19
b. 20
c. 10
d. 15
10. एक कार की बिना ठहराव के चाल 48 किमी/घंटा और ठहराव के साथ 36 किमी/घंटा है। यदि कार प्रत्येक बार 5 मिनट के लिए रूकती है तो 1 घंटे 20 मिनट में ठहराव की संख्या ज्ञात कीजिए।
a. 3
b. 4
c. 5
d. 5
