नाव और धारा से संबंधित प्रश्न boat and stream questions in hindi

1. धारा की दिशा में एक तैराक की चाल 23 km/hr है। यदि धारा की विपरीत दिशा में तैराक की चाल 14 km/hr है, तब धारा की चाल क्या होगी?
a. 4.0 km/hr
b. 5.5 km/hr
c. 4.5 km/hr
d. 5.0 km/hr
2. यदि एक नाव की चाल धारा के अनुकूल 18 किमी./घण्टा तथा धारा के प्रतिकूल 14 किमी./घण्टा है, तब शान्त जल में नाव की चाल तथा धारा की चाल ज्ञात कीजिए।
a. 16 km/hr, 2km/hr
b. 18 km/hr, 4 km/hr
c. 20 km/hr, 2 km/hr
d. 16km/hr, 4 km/hr
3. एक नाव स्थिर जल में 13 km/h की चाल से यात्रा कर सकती है। यदि धारा की चाल 4 km/h है, तो नाव को धारा के अनुकूल 68 km जाने में लगने वाला समय ज्ञात कीजिए।
a. 5 घंटे
b. 4 घंटे
c. 3 घंटे
d. 6 घंटे
4. एक व्यक्ति धारा के अनुकूल 27 km और धारा के प्रतिकूल 18 km तक नाव चलाता है, जिसमें प्रत्येक बार उसे एक घंटा लगता है। धारा की चाल क्या है?
a. 1.5 km/h
b. 4.5 km/h
c. 6 km/h
d. 9 km/h
5. स्थिर जल में एक नाव की चाल 12 km/h है और धारा 3 km/h की चाल से बह रही है। नाव में धारा के अनुकूल 24 मिनट में तय की गई दूरी कितनी है?
a. 7 km
b. 5 km
c. 6 km
d. 4 km
6. एक व्यक्ति धारा की दिशा में 66 km की दूरी 6 घंटे में, और धारा के विपरीत दिशा में 72 km की दूरी 8 घंटे में तय कर सकता है। धारा की चाल ज्ञात कीजिए।
a. 4 km/hr
b. 2 km/hr
c. 3 km/hr
d. 1 km/hr
7. एक नाविक धारा के अनुकूल 15 मिनट में 15 km और धारा के प्रतिकूल 1 घंटे में 10km नाव चलाता है। स्थिर जल में नाव की चाल (km/hr में) ज्ञात कीजिए।
a. 33
b. 35
c. 26
d. 40
8. चाल धारा की चाल से 50% अधिक हो, तो धारा की चाल (किलोमीटर प्रतिघंटा) क्या है ?
a. 6
b. 5
c. 4
d. 3
9. एक आदमी शांत पानी में 9 किमी / घंटा की गति से नाव चला सकता है। यदि उसे धारा के अनुकूल 33 किमी जाने और धारा के प्रतिकूल 21 किमी जाने के लिए बराबर समय लगता है, तो धारा की गति ज्ञात कीजिए।
a. 2 km/hr
b. 2.2 km/hr
c. 1.6 km/hr
d. 2.5 km/hr
10. स्थिर जल में एक नाव की चाल 13 km/h है और धारा की चाल 4 km/h है। 68 km की दूरी धारा की दिशा में तय करने में लगने वाले समय की तुलना में धारा की विपरीत दिशा में समान सम दूरी तय करने में में उसे कितना अधिक समय लगेगा? (निकटतम मिनट तक सही)
a. 3h 30min
b. 3 h 50 min
c. 3 h 33 min
d. 2 h 55 min
