alphabet reasoning questions in hindi वर्णमाला परीक्षण रीजनिंग

1. वर्णमाला में कौनसा अक्षर G से उतना ही दूर है जितना कि T,M से है?
a. M
b. N
c. O
d. P
2. कौनसा अक्षर उस अक्षर के दायें से 16वां है जो I के बायें चौथे है?
a. S
b. T
c. U
d. V
3. कौनसा अक्षर अग्रेंजी वर्णमाला के दूसरे भाग के तीसरे अक्षर के दायें से आठवां है?
a. V
b. W
c. X
d. Y
4. यदि दी गयी वर्णमाला को दो भागो में बांट दिया जाए- A से M और N से Z, तो दूसरे भाग में J के स्थान जैसा कौनसा अक्षर है?
a. Q
b. V
c. X
d. W
5. यदि केवल पहला आधा भाग विपरीत क्रम में लिखा जाये तब K कितने अक्षर होंगे? और R के बीच में
a. 6
b. 10
c. 14
d. 16
6. यदि पहला और दूसरा अक्षर, तीसरा और चौथा अक्षर, पाँचवा और छठा अक्षर और इसी तरीके से आगे आपस में बदल जाये तब 14वां अक्षर कौनसा होगा?
a. Η
b. K
c. L
d. M
7. यदि पहला और दूसरा अक्षर, तीसरा और चौथा अक्षर, पाँचवा और छठा अक्षर और इसी तरीके से आगे आपस में बदल जाये तब कौनसा अक्षर बायें से 17वाँ होगा?
a. A
b. F
c. I
d. इनमें से कोई नही
8. यदि B से शुरू करते हुए प्रत्येक दूसरा अक्षर छोटे अक्षर में लिखा जाये और शेष बड़े अक्षरों में लिखे जाये तो महीनो के दूसरे भाग का पहला महीना कैसे लिखा जायेगा?
a. July
b. AuGuSt
c. JULY
d. AugUSt
9. यदि A से शुरू करते हुए प्रत्येक दूसरा अक्षर छोटे अक्षर में लिखा जाये और शेष बड़े अक्षरों में लिखे जाये तो जुलाई के बाद तीसरे महीने को कैसे लिखा जायेगा?
a. OCTOBER
b. OCtObEr
c. oCtObEr
d. ocToBeR
10 . ABCDEFGH कौनसा अक्षर D के बायें दूसरे के तुरन्त बायें के दायें चौथा के तुरन्त बायें के बायें दूसरा होगा?
a. A
b. B
c. C
d. D
