blood relation reasoning question in hindi रक्त संबंध

1.एक आदमी की ओर इशारा करते हुए, एक महिला कहती है, “उसकी माँ, मेरे पुत्र के पिता की माँ है”। तो आदमी का महिला से क्या संबंध है?
a. भाई
b. पति
c. पिता
d. पति या देवर
2. A + B का अर्थ है → A, B की माँ है।
A / B का अर्थ है → A, B का भाई है।
A x B का अर्थ है → A, B का पुत्र है।
A – B का अर्थ है → A, B की बहन है तो –
किसका अर्थ C, D की बहन है?
a. D-C
b. D x P – C
c. C + (- P) / D
d. P + D / C
3. एक महिला की ओर इशारा करते हुए, एक आदमी कहता है, “उसकी माँ, मेरे पुत्र के दादा की इकलौती पुत्रवधू है”। तो महिला उस आदमी से किस प्रकार संबंधित है?
a. पुत्री
b. पत्नी
c. माता
d. बहन
4. एक आदमी की ओर इशारा करते हुए, एक महिला कहती है, “वह, मेरे पुत्र के । पिता के पिता का इकलौता पुत्र है”। तो आदमी का महिला से क्या संबंध है?
a. भाई
b. पिता
c. पति
d. पुत्र
5. एक महिला की ओर इशारा करते हुए, एक आदमी कहता है, “उसके पिता, मेरे पुत्र के दादा है”। महिला का उस आदमी से क्या संबंध है?
a. बहन
b. माता
c. पुत्री
d. पत्नी
6. निम्नलिखित जानकारी को पढ़े और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दें :
‘A + B’ का अर्थ है A, B की बेटी है।
‘A × B’ का अर्थ है A, B का बेटा है।
‘A-B’ का अर्थ है A, B की पत्नी है।
यदि T-S x B-M हो तो निम्न में से कौन-सा असत्य है?
a. B, S की माँ है
b. M, B का पति है
c. S, B की बहन है
d. T, S की पत्नी है
7. निम्नलिखित जानकारी को पढ़े और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दें :
‘A + B’ का अर्थ है A, B की बेटी है।
‘A × B’ का अर्थ है A, B का बेटा है। X
‘A-B’ का अर्थ है A, B की पत्नी है।
यदि Z x T – S x U + P हो तो U, Z का क्या है?
a. माँ
b. दादी
c. पिता
d. चाचा
8. एक महिला की ओर इशारा करते हुए, एक आदमी कहता है, “उसका भाई, मेरी पत्नी के पुत्र की दादी का भाई है”। तो महिला का आदमी से क्या संबंध है?
a. मौसी
b. बहन
c. पुत्री
d. माँ या मौसी
9. निम्नलिखित जानकारी को पढ़े और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दें :
‘A + B’ का अर्थ है A, B की बेटी है।
‘A × B’ का अर्थ है A, B का बेटा है। X
‘A-B’ का अर्थ है A, B की पत्नी है।
यदि P × Q-S, हो तो निम्न में से कौन-सा सत्य है?
a. S, Q की पत्नी है
b. S, P का पिता है
c. P, Q की पुत्री है
d. Q, P का पिता है
10. एक लड़की की ओर इशारा करते हुए मिहिर ने कहा वह मेरे दादा जी की इकलौती संतान की एकमात्र पुत्री है वह लड़की मिहिर से किस प्रकार सम्बंधित है?
a. पुत्र
b. भाई
c. बहन
d. पिता
