Kaal mcq class 10 काल हिंदी व्याकरण प्रश्न

1. कदाचित संध्या को पानी बरसे।” इस वाक्य काल पहचानें।
(a) वर्तमान काल
(b) सामान्य भविष्यकाल
(c) संभाव्य भविष्यकाल
(d) भूतकाल
2. वह काम बहुत ढंग से करते हैं। वाक्य का काल पहचानिए।
(a) सामान्य भूतकाल
(b) संभाव्य भविष्यकाल
(c) सामान्य वर्तमान
(d) सामान्य भविष्यकाल
3. कदाचित शाम तक वो वापस आ जाएँ”, इस वाक्य में प्रयुक्त काल को पहचानें।
(a) संभाव्य भविष्यत
(b) संदिग्ध वर्तमान
(c) सामान्य भविष्यत
(d) संदिग्ध भूतकाल
4. तुम बैठो, मैं अभी आया” – इस वाक्य में प्रयुक्त काल कौन-सा है?
(a) भविष्यकाल
(b) संभाव्य भूतकाले
(c) वर्तमान काल
(d) भूतकाल
5. “लोग बड़ी-बड़ी गाड़ियाँ लेकर आ रहे थे।” वाक्य का काल पहचानिए।
(a) सामान्य भूतकाल
(b) सामान्य भविष्यकाल
(c) अपूर्ण भूतकाल
(d) अपूर्ण वर्तमानकाल
6. “निम्न में से कौन सा वाक्य सामान्यभूतकाल का वाक्य है?
(a) वर्षा अभी- अभी हुई।
(b) कुछ समय पहले वर्षा हुई थी।
(c) वर्षा हुई।
(d) शायद वर्षा हुई होगी
7. उस डाली पर एक तोता बैठा है।” वाक्य में प्रयुक्त काल पहचानिए ?
(a) सामान्य भूतकाल
(b) पूर्ण वर्तमानकाल
(c) पूर्ण भूतकाल
(d) अपूर्ण भूतकाल
8. ‘प्रेरणा स्टूडियो जाएगी।’इस वाक्य में काल का कौन सा रूप है?
(a) सामान्य वर्तमानकाल
(b) अपूर्ण वर्तमानकाल
(c) सामान्य भविष्यकाल
(d) संभाव्य भविष्यकाल
9. “मंदिर में जाने के बाद मन को शांति मिलती है। ” दिए गए वाक्य का काल पहचानिए ?
(a) सामान्य वर्तमानकाल
(b) पूर्ण वर्तमानकाल
(c) सामान्य भूतकाल
(d) अपूर्ण भूतकाल
10. “यदि बारिश होती तो सूखा न पड़ता” इस वाक्य में काल का कौन सा रूप है?
(a) संभाव्य भविष्य
(b) हेतु हेतु मद भविष्य
(c) संदिग्ध भूतकाल
(d) हेतु हेतु मद भूतकाल
