Class 10 Hindi Samas MCQ Questions

1. गुरुदक्षिणा शब्द का समास विग्रह क्या होगा?
a. गुरु के लिए दक्षिणा
b. गुरु के कारण दक्षिणा
c. गुरु की दक्षिणा
d. गुरु कृपा के लिए दक्षिणा
2. निम्नलिखित में से किस विकल्प में अव्ययीभाव समास है?
a. नीलगाय
b. चतुरानन
c. कृष्णार्पण
d. आमरण
3. निम्नलिखित में से किस शब्द में करण तत्पुरुष समास है?
a. जीवनदान
b. गुणयुक्त
c. स्वर्गपतित
d. पथभ्रष्ट
4. निम्नलिखित में से आजानुबाहु शब्द किसके लिए प्रयुक्त होता है?
a. जिसके हाथ छोटे हो
b. जिसका हाथ घुटनों तक लंबा हो
c. जिसके हाथों में यश हो
d. लंबे हाथ वालों के लिए
5. शिवार्पण शब्द में कौन सा समास है?
a. अव्ययीभाव
b. बहुव्रीहि
c. कर्मधारय
d. तत्पुरुष
6. इनमें से कौन सा शब्द कर्मधारय समास नहीं है?
a. काला सांप
b. महात्मा
c. नीलकमल
d. गजानन
7. नीति-निपुण शब्द का सही समास विग्रह क्या होगा?
a. नीति के लिए निपुण
b. नीति में निपुण
c. नीति से निपुण
d. नीति का निपुण
8. बलिवेदी में कारक की दृष्टि से कौन सा समास है?
a. संप्रदान
b. अपादान
c. संबंध
d. करण
9. निम्नलिखित में से किस समास का प्रथम पद प्रधान होता है?
a. तत्पुरुष
b. अव्ययीभाव
c. बहुव्रीहि
d. कर्मधारय
10. हस्तलिखित शब्द का सही समास विग्रह क्या होगा?
a. हाथ पर लिखा हुआ
b. हाथ द्वारा लिखा हुआ
c. हाथ से निमित्त किया हुआ
d. हस्त और लिखित
