साधारण ब्याज के प्रश्न simple interest questions in hindi

1. निम्न में से कौन सा सूत्र सही है, (A राशि, P- मूलधन, SI साधारण ब्याज)?
a. A = P + SI
b. P = A + SI
c. A + P = SI
d. P – A = 2SI
2. 8% प्रति वर्ष साधारण ब्याज की दर से निवेशित ₹ x पर 5 वर्ष का ब्याज उतना ही है जितना कि 7.5% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर 6 वर्षों के लिए निवेशित राशि ₹y पर। x : y ज्ञात करें।
a. 16:15
b. 40:45
c. 9:8
d. 5:6
3. 48750 रुपये की धनराशि पर 16% वार्षिक दर पर किसी गैर-अधिवर्ष (non-leap year) के 73 दिन का साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।
a. 1560
b. 1600
c. 1860
d. 1500
4. 4 साल के लिए 2,000 रुपये की राशि पर 1 पैसे प्रति रुपये प्रति माह की दर से साधारण ब्याज क्या होगा?
a. Rs. 960
b. Rs. 609
c. Rs. 690
d. Rs. 900
5. रु 800 कि राशि को 3 वर्ष के लिए साधारण ब्याज पर निवेश किया जाता है। 3 वर्ष के लिए ब्याज क़ि दरे क्रमशः 6%, 8% और 10% वार्षिक है। 3 वर्ष अंत में प्राप्त होने वाले ब्याज क़ि कुल राशि ज्ञात कीजिये?
a. Rs 185
b. Rs 188
c. Rs 192
d. Rs 195
6. 6.25% वार्षिक ब्याज की दर से रु.5000 की राशि का 5 फरवरी 2017 से 19 अप्रैल 2017 तक का साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।
a. Rs. 62.50
b. Rs. 48.50
c. Rs. 64
d. Rs. 80
7. 25% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर उधार दी गई वह राशि ज्ञात कीजिए, जिस पर 365 दिन वाले वर्ष में ₹2.00 प्रतिदिन का ब्याज प्राप्त होता है?
a. ₹2,820
b. ₹2,920
c. ₹2,902
d. ₹2,800
8. रमेश शर्मा 3 साल के लिए 5% प्रति वर्ष साधारण ब्याज की दर से 8,000 रुपये उधार लेता है। वह इसे 3 साल के लिए मनोहर को 7% प्रति वर्ष की दर से उधार देता है। उसका लाभ ज्ञात कीजिए?
a. Rs. 580
b. Rs. 480
c. Rs. 450
d. Rs. 460
9. 6800 रुपये की राशि 8% की वार्षिक दर से साधारण ब्याज पर दी जाती है. यदि 5 साल बाद राशि निकाली गयी और कुल राशि की आधी राशि शेयर बाजार में निवेश कर दी गयी तो बची हुई राशि ज्ञात करें ?
a. Rs. 4,560
b. Rs. 4,460
c. Rs. 4,760
d. Rs. 4,660
10. किसी राशि को साधारण ब्याज पर 12% प्रतिवर्ष की दर से निवेश करने पर 5 वर्ष बाद 3900 रुपये का ब्याज प्राप्त होता है। निवेश की गई राशि ज्ञात कीजिए। (रुपये में)
a. 6400
b. 6200
c. 6500
d. 6300
