प्रतिशत के महत्वपूर्ण प्रश्न percentage questions in hindi

1 एक परीक्षा में 70% लड़के उत्तीर्ण हुए। यदि 150 लड़के अनुत्तीर्ण हुए हो, तो परीक्षा में कुल कितने लड़के उपस्थित थे ?
a. 300
b. 400
c. 500
d. 550
2 किसी परीक्षा में चरण ने 54 अंक प्राप्त किये जो कुल अंकों का 72% के बराबर था, तो परीक्षा कितने अंकों की थी ?
a. 75
b. 85
c. 80
d. 65
3 एक कक्षा परीक्षण में एक विद्यार्थी ने 25 अंक में से 22 अंक अर्जित किए, तो विद्यार्थी के अंकों का प्रतिशत है।
a. 88
b. 80
c. 90
d. 75
4 दीक्षा ने एक परीक्षा में 58% अंक प्राप्त किए, जिसके अधिकतम अंक 450 थे। उसे कितने अंक प्राप्त हुए।
a. 276
b. 261
c. 290
d. 275.5
5 एक छात्र ने 6 विषयों में 470 अंक प्राप्त किये। यदि प्रत्येक विषय अंक 100 है, तो उसके अंकों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
a. 67.33%
b. 69.45%
c. 78.33%
d. 78.67%
6 एक छात्र को एक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 36% अंक प्राप्त करने थे। उसने 24% अंक प्राप्त किया तथा 9 अंको से अनुत्तीर्ण हो गया, तो पूर्णांक ज्ञात कीजिये।
a. 75
b. 150
c. 90
d. 200
7 एक छात्र को एक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 33% अंक प्राप्त करने थे। उसने 25% अंक प्राप्त किया और 40 अंको से फेल हो गया, तो पूर्णांक ज्ञात कीजिये।
a. 700
b. 400
c. 500
d. 600
8 किसी परीक्षा में 60% विद्यार्थी अंग्रेजी में तथा 70% गणित में उत्तीर्ण हुए । यदि 20% विद्यार्थी दोनों विषयों में अनुत्तीर्ण रहे तथा 2500 विद्यार्थी दोनों विषयों में उत्तीर्ण रहे हो तो कुल परीक्षार्थियों की संख्या कितनी है ?
a. 3000
b. 3500
c. 4000
d. 5000
9 एक परीक्षा में एक छात्र ने 20% अंक प्राप्त किया और 30 अंकों से अनुत्तीर्ण फेल हो गया, जबकि दूसरे छात्र ने 32% अंक प्राप्त किया और पास होने के न्यूनतम अंको से 42 अंक ज्यादा लाया तो पूर्णांक = ?
a. 500
b. 400
c. 600
d. 750
10 किसी परीक्षा में 40% विद्यार्थी हिंदी में तथा 80% विज्ञान में उत्तीर्ण हुए। यदि दोनों को मिलाकर 40% विद्यार्थी फेल हो गए तो दोनों मिलकर कितने % पास हुए ?
a. 50%
b. 40%
c. 60%
d. 75%
