अनुपात और समानुपात के प्रश्न ratio and proportion questions in hindi

ratio and proportion questions in hindi

1. एक रुपये, 50 पैसे और 25 पैसे के कुछ सिक्कों का मूल्य 93.75 रुपये है और उनकी संख्या का अनुपात 3 : 4 : 5 है। प्रत्येक प्रकार के सिक्के की संख्या ज्ञात कीजिए ।

a. 45, 60, 75

b. 46, 58, 75

c. 40, 70, 75

d. 42, 56, 70

2. ₹4800 की राशि को A, B और C के बीच इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि A के हिस्से, तथा B और C के संयुक्त हिस्से का अनुपात 3 : 5 है, तथा C को प्राप्त राशि, A और B को मिलाकर प्राप्त होने वाली कुल राशि के 5/7 भाग के बराबर है। A के हिस्से और B के हिस्से का अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए ।

a. 1,000

b. 800

c. 900

d. 850

3. 264 पृष्ठों वाली एक पुस्तक में से शिक्षक ने कुल पृष्ठ संख्या का 2/3 भाग पढ़ाया और शेष 1/8 पृष्ठों का भाग बच्चों ने घर पर अध्ययन किया। अभी शिक्षक द्वारा पढ़ाए जाने या विद्यार्थियों द्वारा स्वयं पढ़े जाने के लिए कितने पृष्ठ शेष हैं?

a. 80

b. 55

c. 88

d. 77

4. 145 को दो भागों, a और b में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि a : b :: 2 : 3 है। साथ ही a: c :: c : b और c > 0 है। c का निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित मान ज्ञात कीजिए ।

a. 65

b. 61

c. 75

d. 71

5. A की आय का B की आय से अनुपात 3 : 5 है। A का व्यय उसकी आय का 7 / 12 है, और B का व्यय उसकी आय का 8 / 15 है। उनके व्यय के बीच सकारात्मक अंतर ₹14,300 है। A की आय ज्ञात कीजिए।

a. ₹48,300

b. ₹16,800

c. ₹46,800

d. ₹78,000

6. तीन मित्र A, B और C अपने बीच ₹5525 को इस प्रकार विभाजित करते हैं कि यदि A, B और C को प्राप्त राशि में से क्रमशः ₹50, ₹100 और ₹75 निकाल दिए जाते हैं, तो उन्हें मिलने वाली राशि का हिस्सा 11 : 18 24 के अनुपात में होता। ८ को प्रारंभ में कितना प्राप्त हुआ?

a. 1150

b. 2475

c. ₹1900

d. 2325

7. एक स्कूल में, छात्रों की संख्या में 5 / 8 लड़कियां हैं और शेष लड़के, लड़कियों की संख्या में से 2/5, 12 वर्ष से कम आयु के हैं और 4 / 9 लड़कों की आयु 12 वर्ष या उससे अधिक है। यदि विद्यार्थियों की कुल संख्या 288 है, तो 12 वर्ष से कम आयु के कितने विद्यार्थी हैं?

a. 124

b. 132

c. 144

d. 140

8. x और y एक दूसरे के अनुपाती हैं। जब x = 10 है, y = 15 है। निम्नलिखित में से कौन सा x और y के संगत मानों का युग्म नहीं है ?

a. 25, 37.5

b. 2, 3

c. 15, 20

d. 8, 12

9. यदि किसी AP के 11वें पद का उसके 18वें पद से अनुपात 2:3 है, तो उसके पहले पांच पदों के योग का उसके प्रथम 10 पदों के योग से अनुपात ज्ञात कीजिए ।

a. 17:6

b. 5:4

c. 1:2

d. 6:17

10. आमिर ने 4 बच्चों के बीच 875 उपहार बांटे। पहले बच्चे का हिस्सा दूसरे बच्चे के हिस्से का दोगुना, तीसरे बच्चे के हिस्से का तिगुना और चौथे बच्चे के हिस्से का चार गुना के बराबर है। पहले और दूसरे बच्चे को प्राप्त कुल उपहारों का योग बताए।

a. 610

b. 630

c. 620

d. 640

Similar Posts